FOXTAIL MILLET (KANGANI)
Weight:
Details:
Foxtail Millet : कंगनी हाथी जैसी शक्ति के लिए खाएं इस देशी अनाज की रोटी।
वेट लॉस से लेकर हेल्दी स्किन तक,कंगनी का अनाज खाने से होंगे ये सभी फायदे :
कंगनी एक मोटा अनाज है जिसे फॉक्सटेल मिलेट ( Foxtail Millets ) के नाम से भी जाना जाता है।
कंगनी आटा : मिलेट्स यानि मोटे अनाज के बारे में इन दिनों हर व्यक्ति में उत्सुकता देखी जा रही है। भारतीय रसोइयों में कभी-कभार या किसी विशेष मौसम में मोटे अनाज से बनी रेसिपीज बनायी जाती रही हैं। लेकिन, रोजमर्रा के खानपान में लोग गेंहू और चावल को ही प्राथमिकता दी जाती है। मोटे अनाज की खूबियों और पोषक तत्वों के बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं होती और इसीलिए, लोग इनका सेवन भी कम ही करते हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर होती है कंगनी :
कंगनी मिलेट में कैल्शियम और डाइटरी फाइबर बहुत अधिक होता है। इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार के मिनरल्स, एंजाइम्स और विटामिंस पाए जाते हैं। कंगनी में फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, पोटैशियम और बीटा-केरोटिन पाया जाता है।
आइए जानते हैं कंगनी Foxtail Millets का अनाज खाने से क्या क्या स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं :
वेट लॉस में करता है मदद :
मिलेट्स की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इनमें डाइटरी फाइबर की मा्त्रा बहुत अधिक होती है. इसीलिए, इन्हें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स में गिना जाता है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है इसीलिए, यह वेट लॉस के लिहाज से बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
इंस्टैंट एनर्जी देता है कंगनी से बना खाना :
आयरन, फॉस्फोरस और डाइटरी फाइबर से भरपूर होने के कारण कंगनी कमजोरी से पीड़ित लोगों के लिए एक फायदेमंद फूड है। कंगनी से बनी रोटी खाने से ना केवल पेट भरता है बल्कि, यह इंस्टैंट एनर्जी भी देता है।
हड्डियां बनती है स्ट्रॉन्ग :
कंगनी का अनाज एक कैल्शियम-रिच अनाज है और इसीलिए, यह हड्डियों की हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती हैं। वहीं, यह दांतों के लिए भी फायदेमंद है।
डायबिटीज मैनेजमेंट में मददगार :
एक रिसर्च में कंगनी या फॉक्सटेल मिलेट को डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन फूड बताया गया। इस रिपोर्ट के मुताबिक,कंगनी मिलेट एक एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनाज है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-कैंसरस प्रॉपर्टीज भी पायी जाती हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद हो सकती है।
कंगनी के अनाज को डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है इस मोटे अनाज के फायदे पाने के लिए आप कंगनी के आटे से बनी रोटियां खा सकते हैं।
इसी तरह कंगनी के अनाज से खीर बना सकते हैं।
कंगनी का इस्तेमाल बेकरी प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इससे, पिज्जा बेस, केक और ब्रेड बनाया जाता है।


